आबकारी विभाग ने टोल प्लाजा पर चलाया चेकिंग अभियान

Share
भदोही। आबकारी आयुक्त और डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।आबकारी निरीक्षक ज्ञानपुर रजनीश कुमार पांडेय ने स्टाफ के साथ लालानगर टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही पूरे गडेरिया और ज्ञानपुर नंबर-2 की देशी शराब दुकानों तथा कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। दुकानों पर मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन के निर्देश दिए गए।विभाग ने गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कर यह भी जांचा कि बिक्री निर्धारित दर पर ही हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध बिक्री और अनियमितताओं पर रोक के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *