श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भावी प्रत्याशी अमित सिंह प्रिंस के यहां हुआ विशाल भंडारा एवं प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम 

Share
भदोही। विकासखंड औराई के सवरा गांव में भदोही विधानसभा के भावी प्रत्याशी अमित सिंह प्रिंस के आवास पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को विशाल भंडारा एवं प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह कार्यक्रम पूर्वांचल में जन्माष्टमी का सबसे बड़ा समारोह अब-तक देखा गया। आयोजन स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय भारी उत्साह और जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब भोजपुरी जगत की जानी-मानी हस्तियां मंच पर पहुंचीं। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और गायिका शिवानी सिंह ने अपने सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके अलावा, विशेष रूप से कोलकाता से पधारे कलाकार राकेश पांडेय ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों के अलावा शासनिक-प्रशासनिक, गणमान्य व निर्यातकगण मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की शोभा और बढ़ा दी।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/मंच से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीतमय प्रस्तुतियों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों का हुजूम और उत्साह देखते ही बन रहा था।विशाल भंडारा एवं प्रसाद ग्रहण के लिए बनाए गए पंडाल में हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी अमित सिंह प्रिंस कार्यक्रम में आने वाले हर एक व्यक्ति से मिलकर गले लगा ले रहे थे। साथ ही भंडारा में आने के लिए आभार भी जता रहे थे। भंडारे में वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं परवेज कार्पेट के पार्टनर अतहर अंसारी, सूर्यमणि तिवारी, जमन खां व सांसद, विधायक सहित मिठाई लाल दुबे, रईसु खान, नामवर सिंह, बसपा ज़िलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, बैजनाथ गौतम, भोला तिवारी, दिनेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे तो हर दिल अजीज युवा दिलों की धड़कन भदोही विधानसभा के भावी प्रत्याशी अमित सिंह प्रिंस सभी को बड़े ही प्यार से गले लगाकर स्वागत किया और आभार जताया। प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम दोपहर से ही शुरू हो गया था। जो देर रात तक चलता रहा। लोग आते गए और प्रसाद ग्रहण कर निकलते गए। लोगो से कहते हुए सुना गया कि अमित सिंह प्रिंस के नजदीक कार्यक्रम में हर आने वाला व्यक्ति समान रूपी देखा गया, सबको श्री सिंह ने गले लगा कर जहां स्नहे दिया तो वहीं अपने बड़ो का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *