*फिरोजाबाद*। थाना दक्षिण पुलिस ने आत्महत्या के मामले में वांछित चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को जैन मंदिर चौराहे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर 2025 को वादिया की तहरीर के आधार पर थाना दक्षिण में मुकदमा संख्या 1098/2025, धारा 108 बीएनएस के तहत विकास कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/विवेचना के दौरान मृतक शिवम कुमार द्वारा मौत से पहले लिखे गए सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में हैंडराइटिंग का मिलान होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी विकास कुमार और उसकी पत्नी रूबी देवी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार विकास कुमार और रूबी देवी ग्राम मुक्तापुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक गुलफाम, उपनिरीक्षक किरनपाल, कांस्टेबल ओमकार सिंह और महिला आरक्षी दीक्षा तिवारी शामिल रहे।