गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Share
*फिरोजाबाद*। थाना लाइनपार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उनके गांव दतावली से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में लाइनपार पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित शिवालय पुत्र महेश और अमन पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम दतावली, थाना मटसेना को गिरफ्तार किया।दोनों के खिलाफ थाना लाइनपार में मु0अ0सं0 197/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक शिवालय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अमन के खिलाफ भी लाइनपार थाने में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य, उपनिरीक्षक इन्द्रपाल सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *