सौहार्द एवं बंधुत्व मंच की बैठक में संगठन निर्माण और संवैधानिक मूल्यों पर हुआ संवाद

Share
गाजीपुर। को सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में सुपली मदर कान्वेंट इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में क्षेत्रीय साथियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आपसी संवाद बढ़ाने तथा समाज में सौहार्द और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन एवं शपथ के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित साथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संचालक हिमांशु मौर्य ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता रामबली राम, ग्राम प्रधान ने की।बैठक के दौरान संगठन निर्माण को लेकर साथियों के बीच खुलकर संवाद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी विश्वास, समान भागीदारी, नियमित संवाद और सभी के सम्मान को प्राथमिकता देना जरूरी है। साथ ही संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुता और गरिमा जैसे मूल्यों को समाज के बीच व्यवहार में उतारने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन निर्माण, संवाद और गरिमा के विषय पर एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और सम्मान महत्वपूर्ण है तथा आपसी भेदभाव को दूर कर भाईचारे की भावना को मजबूत किया जाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बैठक में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। शिक्षा, विद्यालयों में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं, सड़क की समस्याओं तथा आम जनता को उनके अधिकारों की जानकारी देने के विषय पर साथियों ने अपने विचार रखे। इसके अलावा भ्रष्टाचार की रोकथाम और जागरूकता अभियान चलाने को लेकर भी बातचीत हुई। उपस्थित साथियों ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए समुदाय के लोगों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है।इसके बाद उपस्थित साथियों ने अपने-अपने विचार और अनुभव साझा किए। क्षेत्र में नियमित बैठकें आयोजित करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।बैठक में विश्वजीत कुमार, जावेद आलम, अभिषेक पांडेय, कमल अंसारी, मनभाऊ राजभर, सुनील राजभर, वतन चौहान, प्रिंस कुमार, उज्जवल कुमार, इंदल कुमार, सुरेंद्र कुमार, पंकज प्रजापति, आदर्श कुमार गौतम, सरयू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सभी साथियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाने, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में सौहार्द, बंधुत्व तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *