अनुराग प्रजापति को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मिला डबल गोल्ड मेडल 

Share
ललितपुर- जब किसी बड़े मंच पर अपने ललितपुर का नाम किसी उत्कृष्ट कार्य के लिए गर्व के साथ लिया जाता है, तो हृदय गदगद हो जाता है।ऐसा ही गर्व का क्षण आया जब सहारनपुर के योगासन प्रतियोगिता के  मंच पर, योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध योगासन स्पोर्ट्स अलायंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 में ललितपुर का नाम गोल्ड मेडल के लिए गूँजा, तो पूरी ललितपुर टीम खुशी से झूम उठी। बताते चलें कि योगा फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया से सम्बंद्ध योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा 5 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 व 3 सितंबर को सहारनपुर के आई आई टी कैम्पस में हुआ जिसमें विभिन्न जिलों से चार सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें ललितपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुराग दित्या आराध्या व हिमांशु ने ललितपुर इकाई के महासचिव योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी के मार्गदर्शन व निर्देशन में प्रतिभाग किया
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette जिसमे  अनुराग प्रजापति ने ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त कर डबल गोल्ड मेडल हासिल किया  आराध्या व कु. दित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही हिमांश साहू ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  ललितपुर जनपद का गौरव बढ़ाया। साथ ही योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन ललितपुर इकाई के महासचिव योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी व सचिव योगाचार्य मुकेश साहू को विगत कई वर्षो से योग के क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए सहारनपुर में संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया  इस अवसर पर योगासन स्पोर्ट्स एलाइंस एसोसिएशन ललितपुर इकाई के महासचिव योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि ललितपुर इकाई का जिला महासचिव बनने पर ललितपुर की प्रतिभाओं को उभारने का जो वादा किया था, उसका पहला पड़ाव आज पूरा हुआ इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम व सचिव योगाचार्य मुकेश साहू, कोच आयुष्मान बढ़ोनिया एवं प्रतियोगी अनुराग प्रजापति, आराध्या, दित्या व हिमांशु को इस गर्व व खुशी से भरे पलों को दिलाने के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया व युवाओं को योग को खेल व कैरियर के रूप में अपनाकर इसका लाभ लेने के लिए आव्हान किया ll ललितपुर पहुँचने पर मीडिया प्रभारी परशुराम साहू व टीम के अन्य सदस्यों और आम जनमानस ने सभी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *