*फिरोजाबाद*। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त बैंक समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 अगस्त से पूर्व सभी किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों का फसल बीमा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर किसानों को योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उप कृषि निदेशक एसपी सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूपी ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक और एचडीएफसी बैंक की फसल बीमा प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि जो किसान फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं, वे अपना ऑप्ट आउट फॉर्म तत्काल संबंधित बैंक में जमा कर दें।एलडीएम रमाकांत त्यागी ने सभी बैंकों से निर्धारित समयावधि के भीतर किसानों का फसल बीमा कराने की अपील की। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार, एचडीएफसी एर्गो फसल बीमा कंपनी के मैनेजर मयंक शर्मा और प्रभारी फसल बीमा रमन देव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।