शिवसेना यूबीटी की महिला पदाधिकारी के समर्थन में उतरे मनोज विद्रोही

Share

बाराबंकी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की महिला शाखा भवानी सेना की निंदूरा ब्लॉक अध्यक्ष आसमां बानो पर हुए कथित हमले और मारपीट के मामले को लेकर पार्टी ने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ के नेतृत्व में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ ने बताया कि बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिझना निवासी आसमां बानो पत्नी मोहम्मद माज शिवसेना यूबीटी की सक्रिय पदाधिकारी हैं। उनका आरोप है कि नौ अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर बच्चों के साथ मौजूद थीं, तभी गांव निवासी याकूब उर्फ कन्जा ने कथित रूप से राजनीतिक रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि बाद में डंडे से हमला करने से उनके हाथ में गंभीर चोट आई।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/

पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुका था। अगले दिन उन्होंने थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामले में गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। आसमां बानो ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दे रहा है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है तथा निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी अपनी महिला पदाधिकारी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *