नवाबगंज,उन्नाव। कस्बा नवाबगंज ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही रोजाना पढ़ाई और काम के सिलसिले में लखनऊ व कानपुर जाने वाले लोगों की संख्या भी काफी है। इसके बावजूद कस्बे में स्थायी बस स्टॉप नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक नवाबगंज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, माता दुर्गा मंदिर सहित कई धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए कस्बे और लखनऊ-कानपुर की ओर आते-जाते हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/बस स्टॉप न होने के कारण यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।यात्रियों का कहना है कि कई बसें कस्बे से होकर गुजरती हैं, लेकिन निर्धारित ठहराव नहीं होने के कारण बसें रुकती नहीं हैं। इससे खासकर छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती है। बस छूट जाने पर यात्रियों को काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से कस्बे में निर्धारित बस स्टॉप बनाए जाने तथा वहां बसों के ठहराव की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बस स्टॉप बनने से क्षेत्र के लोगों के साथ पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।