उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गंगा विहार कॉलोनी, आटा-बंथर, कड़ेर पतारी और आजाद मार्ग क्षेत्र में बिना लेआउट स्वीकृत कराए की जा रही करीब आठ बीघे में अवैध प्लाटिंग को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कराया गया।कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से किए गए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/निर्माण एवं प्लाटिंग को हटाया गया। सचिव मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण अथवा प्लाटिंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ जेई कमल दीप, प्राधिकरण की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा।