मालगाड़ी की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत,

Share
स्योहारा। थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 15 वर्षीय किशोर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया गया कि मंगलवार सुबह स्योहारा के समीप रेलवे ट्रैक पर उजेफा पुत्र कारी महमूद ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराई। मृतक उजेफा मूल रूप से ग्राम बेरखा का निवासी बताया गया है, जबकि वर्तमान में उसका परिवार ग्राम चकमेहदूद सानी में रह रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *