यूजीसी को लेकर बलिया में प्रदर्शन 

Share
बलिया। जनपद नौजवानों तथा जागरूक नागरिकों ने सोमवार को आरक्षण व्यवस्था एवं UGC से जुड़े मुद्दों के सम्बन्ध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को पत्रक दिया।इसके साथ ही पत्रक की प्रतिलिपि राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृहमंत्री,यूपी की राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री(यूपी सरकार) को भी भेजा है। नौजवानों एवं जागरूक नागरिकों ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी वर्ग, समुदाय या व्यक्ति का विरोध कराना नहीं है बल्कि देश के सभी युवाओं के लिए समान अवसर, निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था, तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखना है।लोगों ने मांग किया। read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette का शिक्षा एवं सरकारी भर्ती व्यवस्था में सभी युवाओं को समान अवसर सुनिश्चित किया जाए।भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त हो।UGC से जुड़े नियमों एवं नीतियों में विद्यार्थी और युवाओं के हितो को प्राथमिकता दी जाए।आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा एवं उससे जुड़े विभिन्न पक्षों पर व्यापक और निष्पक्ष चर्चा करायी जाए।प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्ती प्रक्रिया में समयबद्धिता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।युवाओं की समस्याओं और सुझावों से सम्बन्धित उच्चाधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचायी जाए।लोगों कहा कि हमारा ये कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *