सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजन के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तियरा ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर स्थित तालाब से 108 कन्याओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे और डीजे की धुन के बीच कलश यात्रा रामसरोवर स्थित मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।मंदिर परिसर पहुंचने के बाद 108 कन्याओं ने स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक किया। आचार्य अमरेश मिश्र एवं दशरथ शुक्ला ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजन कराया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। आयोजन स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। कलश यात्रा में शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने भी सहभागिता की। इस दौरान छह महिलाओं ने तलवार लेकर प्रदर्शन किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए नजर आए।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह मंदिर परिसर में आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, पूजन एवं आरती का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक कार्यक्रम 28 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रुद्राभिषेक एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अजय सिंह, किरन मोदनवाल, उर्मिला केशरी, लीलावती, प्रियंका गुप्ता, राजपति, राधिका केशरी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, प्रहलाद, रामरक्षा, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, परमानंद, रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, मीरा, रितु यादव, हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।