राशन लेने जा रही महिला की नहर में गिरकर मौत

Share

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के नारायणडीह गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे में राशन लेने जा रही महिला की नहर में गिरने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
नारायणडीह निवासी चंदा देवी (45) पत्नी दीप नारायण चेरों सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के लिए घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में नहर पार करने के लिए वह वहां रखे विद्युत पोल के सहारे दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पोल से फिसलकर नहर में जा गिरीं। महिला के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद चंदा देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, नहर पार करने के लिए विद्युत पोल का सहारा लेना लंबे समय से लोगों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर के ऊपर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में खतरनाक रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नहर पार करने के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना दोबारा न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *