निरंकारी मिशन का वननेस वन, हरियाली संग सेवा और समर्पण की अभिव्यक्ति

Share
भदोही। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा वननेस वन परियोजना के छठे चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थानों पर रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नगर के रजपुरा स्थित निरंकारी सत्संग भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भदोही के अलावा सुरियावां, दुर्गागंज, अमिलहरा, करियांव, ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, कोइरौना, कटरा सहित जनपद के विभिन्न शाखाओं में एक साथ वृक्षारोपण किया गया। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने बताया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कि वननेस वन अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में शुरू हुआ यह अभियान अब लघु वनों का स्वरूप ले चुका है, जहां प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि सेवा और सह-अस्तित्व का जीवंत आंदोलन है। रोपे गए पौधों की देखभाल कर उन्हें स्वावलंबी वन में बदलना ही लक्ष्य है। इस मौके पर संयोजक राजेश कुमार सहित काफी संख्या में सेवादल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *