सेंट जोसेफ स्कूल की ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते दो रजत पदक

Share

बीना, सोनभद्र्र। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए। अंडर-19 महिला वर्ग में आराध्या सिंह और आर्या सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ सोनभद्र जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर ली है।सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां, भदोही में किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से करीब 1400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच सेंट जोसेफ स्कूल की दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-19 महिला वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी अब आगामी 20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ. विंसेंट परेरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की लगातार सफलता पर विशेष रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रशिक्षक संतोष यादव को भी बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वह बेहद उत्साहित हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ इस वर्ष एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपनी दावेदारी सुनिश्चित करेंगी। टीम मैनेजर एवं विद्यालय की शिक्षिका अंकिता कुजूर ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और सीमित व्यवस्थाओं के बावजूद छात्राओं का शानदार प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है। इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्षों में भी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया है। इस बार भी खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *