मच्छरदानी व पौध वितरित कर दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी की रेणुकूट शाखा की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव के 130 वृद्ध, दिव्यांग और विधवा जरूरतमंदों को मच्छरदानी एवं पौध वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समूह के संयुक्त मंत्री एसके सिंह ने संस्था के संस्थापक एवं परमपूज्य गुरु संभवराम जी का पूजन कर माल्यार्पण किया। शाखा मंत्री एसपी यादव ने संस्था के 19 सूत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि समूह की ओर से कुष्ठ रोगियों का निरूशुल्क उपचार, मिर्गी रोगियों का इलाज, स्वास्थ्य शिविर, मच्छरदानी, कंबल, साड़ी एवं शॉल वितरण जैसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा मेधावी एवं निर्धन विद्यार्थियों को पठन सामग्री तथा उपासना स्थलों पर पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।

read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/एसपी यादव ने बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने समाज में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए लोगों से इससे दूर रहने और युवाओं को नशे से बचाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सीताराम, अशोक दुबे, अनिल सिंह, उग्रसेन कुशवाहा, राजेश्वरी सिंह, नीलम सिंह, संदीप, राममनी, राज कोकिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *