चोरी के नौ बंडल कंडक्टर वायर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के नौ बंडल कंडक्टर वायर बरामद किया है। कार्रवाई में एनसीएल की सुरक्षा टीम ने भी पुलिस का सहयोग किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शक्तिनगर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 155/2026, धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना उपनिरीक्षक रंजीत कुमार कर रहे थे। विवेचक द्वारा चोरी की घटना से जुड़े लोगों और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इसी दौरान पुलिस टीम ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए चोरी के माल के साथ मंगल पुत्र सोहन निवासी कनुहड़ थाना मोरवा जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही से नौ बंडल कंडक्टर वायर बरामद किए। चोरी के माल की बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती और कांस्टेबल शैलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई से चोरी का माल बरामद होने और एक आरोपी की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *