धर्मकांटा पर बदमाशों का तांडव, स्टाफ से मारपीट और फायरिंग का आरोप

Share

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के अजीजपुर स्थित बालाजी धर्मकांटा पर देर रात बदमाशों के तांडव का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7 से 8 लोग धर्मकांटा पर पहुंचे और खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की गई। मारपीट में स्टाफ के कई लोगों को चोटें आई हैं।धर्मकांटा के स्टाफ रमन पाठक के मुताबिक, हमलावरों ने कांटा बाबू प्रिंस मिश्रा के साथ भी मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान लूट और फायरिंग भी की गई। रमन पाठक का दावा है कि कांटा बाबू प्रिंस मिश्रा के हाथ में गोली लगी है। घायल प्रिंस मिश्रा गोंडा जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस पूरे मामले को फिलहाल संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से गोली या छर्रे बरामद नहीं हुए हैं। प्रथम दृष्टया किसी विवाद के चलते मारपीट होने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घायल और मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग और लूट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद धर्मकांटा पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *