बिजनौर । आरोह फाउंडेशन द्वारा “मिशन वित्तीय साक्षरता” के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौरा_ में वित्तीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं तथा डिजिटल फ्रॉड से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरएसईटीआई हल्दौर के डायरेक्टर मनीष गौतम ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर यूपी ग्रामीण बैंक उमरी की बैंक सखी मीनू भी उपस्थित रहीं। वित्तीय साक्षरता केंद्र, मोहम्मदपुर देवमल के केंद्र प्रभारी अर्पित शर्मा द्वारा ग्रामीणों को बैंक की प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । जिनमें पीएमजेडीवाई प्रधानमंत्री जनधन योजना,पीएमसीबीवाई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएमजेजेबीवाई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,एपीवाइ
अटल पेंशन योजना, read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया ।
इसके साथ ही डिजिटल लेन-देन, एटीएम कार्ड की सुरक्षा, ओटीपी न साझा करने, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा किसी भी प्रकार के वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया गया। शिविर में गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित कुल 105 ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने शिविर की सराहना की और इसे अपने लिए अत्यंत लाभदायक बताया।