एक वोट से आनंद कुमार सिंह बूटा बने बार महामंत्री

Share
 उन्नाव बार एसोसिएशन के महामंत्री पद का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। बुधवार रात मतगणना में बराबरी के बाद गुरुवार को हुई रिकाउंटिंग में आनंद कुमार सिंह बूटा को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। एल्डर कमेटी के चुनाव अधिकारी प्रकाश निगम ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंतिम परिणाम घोषित किए।रिकाउंटिंग में आनंद कुमार सिंह बूटा को 408 वोट, राहुल सिंह यादव को 407 वोट और सिद्धांत अवस्थी को 395 वोट मिले। इस तरह आनंद कुमार सिंह बूटा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल सिंह यादव को महज एक वोट से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा किया।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/बुधवार रात हुई प्रारंभिक मतगणना में आनंद कुमार सिंह बूटा और राहुल सिंह यादव के वोट बराबर आने से परिणाम अटक गया था। इसके बाद एल्डर कमेटी ने गुरुवार को दोबारा मतगणना कराने का निर्णय लिया।रिकाउंटिंग को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विवाद की आशंका के चलते कोतवाली, दही और अचलगंज समेत कई थानों की पुलिस और 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों की निगरानी में रिकाउंटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परिणाम घोषित होते ही आनंद कुमार सिंह बूटा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। महामंत्री पद पर एक वोट के अंतर से मिली जीत पूरे चुनाव की सबसे चर्चित तस्वीर बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *