गंज । श्रावण मास में लगने वाले छड़ी जाहर दीवान मेले का उद्घाटन बुधवार की शाम 6 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने मंत्रों के बीच फीता काटकर किया । कार्यक्रम में अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने कहां की यह हमारा ऐतिहासिक मेला है यह मेला सांस्कृतिक धरोहर है मेला आपसी सौहार्द की पहचान है मेले में आपसी भाईचारे बनाए रखने में पुलिस प्रशासन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए कहा उन्होंने कहा बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालु हमारे मेहमान है इनकी ठहरने की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो कार्यक्रम में सी डी ओ, रणविजय सिंह ने कहा कि मेले की व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत बधाई की पात्र है ।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ मेले में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा जिला पंचायत सदस्य उत्तम कुमार मोहम्मद फुरकान एडवोकेट अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह संजीव मलिक, विनोद कुमार राठी ,उत्तम कुमार, अमर सिंह ज्ञानेंद्र जंघाला, आसाराम , नाहर सिंह अवर अभियंता राजेश यादव इंजीनियर तिलक राज उपाध्यक्ष, रोहित रागडा, योगेश कुमार विजयवीर आदि लोग उपस्थित रहे । मेले में सुरक्षा की दृष्टि से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जिनमें द्वारा मेले में बनाए गए कंट्रोल रूम से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी मेला छड़ी जाहर दीवान में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जिला पंचायत द्वारा बैरिकेडिंग 6 नलकूप 32 शौचालय एक अस्थाई स्नान घाट का निर्माण दो रैन बसेरे 6 वॉच टावर 10 हैंड पंप 25 टंकी बिजली हेतु तीन बड़े जनरेटर 75 कूड़ेदान सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मी की व्यवस्था की गई है वहीमेला इंचार्ज परवेश पाठक ने बताया मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है जिसमें एक प्लाटून पीएससी, 1 निरीक्षक , आरक्षी , 28 महिला आरक्षी, एक ट्रैफिक उप निरीक्षक ,1 5 ट्रैफिक पुलिसकर्मी दो फायर टेंडर मौजूद रहेंगे ।