स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर की कांवड़ियों की सेवा 

Share
नगीना । सीएमओ बिजनौर के आदेश पर सीएचसी के विश्नोई सराय के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी)ने रामलीला बाग में शिविर लगाकर शिवभक्त कांवड़ियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर व दवाएं देकर सेवा की। सावन मास की कांवड़ यात्रा के उत्तरार्ध में भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों का हरिद्वार से पवित्र गंगाजल ले कर अपने गंतव्य को जाने का सिलसिला जारी है।रामलीला बाग में कांवड़ियों के विश्राम,स्नान आदि व भोजन के लिए भंडारे का काम जारी है।बड़ी संख्या में कांवड़िए रुक रहे हैं। read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/शिव भक्तों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सीएमओ बिजनौर के आदेशानुसार  यूपीएचसी विश्नोई सराय के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर माज़ जलील, लैब टेक्नीशियन हितेश त्रिपाठी, वार्ड ब्वाय विनोद कुमार,108 एंबुलेंस सेवा के रिंकू यादव, राजवीर सिंह व रामनिवास की टीम शाम 5 बजे से देर रात तक रामलीला में लगातार प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए है। मंगलवार की शाम डॉक्टर माज़ जलील ने बताया कि रात दस बजे तक 155 से अधिक कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *