उन्नाव। उन्नाव-हरदोई पुल पर लगे लोहे के बड़े बैरियर इन दिनों हादसे को दावत दे रहे हैं। पुल पर रोजाना रोडवेज और निजी बसों के साथ बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन क्षतिग्रस्त बैरियर को कई महीनों से दुरुस्त नहीं कराया गया है।बताया जा रहा है कि भारी-भरकम वाहनों को पुल पर जाने से रोकने के लिए कुछ समय पहले ये बैरियर लगाए गए थे। रात और सुबह के समय किसी भारी वाहन की टक्कर से बैरियर टूट गया, जिसके बाद से यह उसी हालत में पड़ा है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/टूटे हुए लोहे के हिस्से सड़क पर हादसे का कारण बन सकते हैं।खास बात यह है कि जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के अधिकारी और नेता इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसके बावजूद बैरियर की मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। पुल से लगातार बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे से पहले क्षतिग्रस्त बैरियर को तत्काल हटाकर उसकी मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।