उन्नाव जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय, न्योतनी की व्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने बुधवार सुबह मोहान चौराहे पर प्रदर्शन किया। सुबह करीब छह बजे बड़ी संख्या में छात्र चौराहे पर पहुंचे और विद्यालय में शिक्षकों की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता तथा सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता और अक्सर बैंगन की सब्जी ही परोसी जाती है। छात्रों ने कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही हॉस्टल की सफाई व्यवस्था, वार्डन के व्यवहार और अन्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए।छात्रों के प्रदर्शन के चलते मोहान चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई। छात्रों ने विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती, गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर साफ-सफाई और मारपीट की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।