उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के किनारे दरार आने से हड़कंप मच गया। दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज के पास सराय कटियान नहर पुल के निकट किलोमीटर 421-422 के बीच एक्सपेंशन ज्वाइंट धंसने और उसके आसपास दरार दिखाई देने की जानकारी सामने आई।दरार की सूचना मिलते ही कार्यदायी संस्था की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कराया। टीम ने एक्सपेंशन ज्वाइंट के आसपास दोबारा ओवरलैपिंग कर दरार को दुरुस्त किया। वहीं, एक्सप्रेसवे के ढलान पर कई स्थानों पर नालियां भी क्षतिग्रस्त मिलीं, जिनकी मरम्मत का काम कराया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
सपा ने गुणवत्ता को लेकर साधा निशाना
गंगा एक्सप्रेसवे पर दरार सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सियासी सवाल भी उठने लगे हैं। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। सपा ने तंज कसते हुए कहा कि “धंसते एक्सप्रेसवे की कतार में एक और एक्सप्रेसवे जुड़ गया” और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
एक्सप्रेसवे पर निर्माण के बाद सामने आई खामियों को लेकर अब संबंधित कार्यदायी संस्था के रखरखाव और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।