गाजीपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार को जनपद में निर्माणाधीन सहायक संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) भवन एवं महिला शरणालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की गति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य हर हाल में नवंबर माह तक पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्धारित मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/मंत्री ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होने से निर्धारित अवधि के बाद इनका सुचारू उपयोग संभव होगा तथा संबंधित विभागीय कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लगातार प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर दोनों परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों पर समान रूप से नजर रखी जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।