किसान परिवार के बेटे शशिभूषण का लेखाकार सहायक पद पर चयन

Share

बड़हलगंज। ब्लॉक क्षेत्र के बेलवा दाखिली गांव निवासी किसान परिवार के बेटे शशिभूषण यादव ने लेखाकार सहायक पद पर चयनित होकर परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शशिभूषण के पिता स्वामीनाथ यादव ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है। उसकी पढ़ाई के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए उन्होंने उसे बेहतर शिक्षा के लिए इलाहाबाद भेजा। आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद परिवार ने उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ पूरे परिवार ने उसका साथ दिया, जिसका परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है।पूर्व प्रधानाचार्य एवं शशिभूषण के चाचा हरिप्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा पर खर्च किया गया पैसा कभी व्यर्थ नहीं जाता। आज के दौर में शिक्षा समय की मांग है। यदि विद्यार्थी पढ़ाई के लिए समय देकर पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करे तो सफलता अवश्य मिलती है।शशिभूषण के चयन पर संतोष यादव, पवहारी यादव, अतुल प्रधान प्रतिनिधि, महामंदन यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *