छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Share
फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा के निर्देशन में आयोजित रैली में रोवर-रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और खेल विभाग की कुल 125 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली में शामिल हुईं। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का संदेश दिया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि वर्ष 2026 में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ से भी विशेष रूप से जुड़ा है। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा नागरिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर-रेंजर्स प्रभारी डॉ. सरिता रानी, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, एनएसएस प्रभारी डॉ. माधवी सिंह, डॉ. अंजू गोयल, खेल विभाग प्रभारी डॉ. संध्या चतुर्वेदी, एनसीसी प्रतिनिधि साक्षी मिश्रा, पंकज जी और रामब्रेश यादव का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *