शादी से 4 दिन पहले दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, माधोपुर नहर हेड पर मिली बाइक और मोबाइल

Share

पठानकोट: शाहपुरकंडी के अंतर्गत आते माधोपुर नहर हेड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में चल रही शादी की तैयारियों के बीच 25 वर्षीय दूल्हा बिक्रम कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। पेशे से कारपेंटर बिक्रम की शादी पठानकोट शहर में तय हुई थी और महज 4 से 5 दिनों में बारात जानी थी। परिजनों के अनुसार, बिक्रम का मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/रात करीब 12:30 बजे वह किसी से पैसे लेने की बात कहकर घर से निकला था। चिंता होने पर परिजनों ने पीछा किया, तो रात 1:30 बजे माधोपुर नहर हेड पर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले।नहर में करीब 12 हजार क्यूसेक पानी का तेज बहाव होने के कारण बिक्रम के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिससे तलाशी अभियान में भारी दिक्कतें आ रही हैं। घटना की लिखित शिकायत थाना शाहपुरकंडी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने नहर में तलाश के लिए गोताखोरों के प्रबंध का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और फिलहाल युवक की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *