गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा और सैदपुर स्थित विद्युत वर्कशॉप का औचक निरीक्षण कर ट्रांसफॉर्मर मरम्मत एवं वितरण व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण में कार्यप्रणाली में कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जांच के निर्देश दिए और खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत तत्काल पूरी कराने को कहा।सिंचाई के मौजूदा सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी ने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग का कार्य 24 घंटे शिफ्ट में कराने तथा किसानों और उपभोक्ताओं को निर्धारित समय-सीमा में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सैदपुर वर्कशॉप में मजदूरों की संख्या कम मिलने पर आठ अतिरिक्त मजदूर बढ़ाने को कहा।रौजा वर्कशॉप में उन्होंने सप्लाई रजिस्टर का निरीक्षण किया और खराब एवं सही ट्रांसफॉर्मरों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से आई-कार्ड पहनने, वर्कशॉप के बाहर आवश्यक निर्देशों का बोर्ड लगाने और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। अनुपालन नहीं होने पर संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।जिलाधिकारी ने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता भी देखी और उपभोक्ताओं से बातचीत कर शिकायत के बाद ट्रांसफॉर्मर मिलने में लगे समय की जानकारी ली।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ उन्होंने खराब व अनुपयोगी सामान की नियमानुसार नीलामी कराने के निर्देश भी दिए।इसके बाद सौना, सैदपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण कर शिकायत रजिस्टर देखा और अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर बच्चों का जाना हालनिरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अलायचक के वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम से बच्चों के टीकाकरण और शेष बच्चों की संख्या की जानकारी ली। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, दवा और स्वास्थ्य जांच की स्थिति भी जानी तथा रजिस्टर में दर्ज महिलाओं से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।सेंटर पर पहुंचे बच्चों से जिलाधिकारी ने आत्मीयता से बातचीत की और अपने हाथों से उन्हें चॉकलेट वितरित की। इस दौरान विद्युत विभाग के जेई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।