उन्नाव हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बुधवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व से जुड़े सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित किए जाएं। तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक घर पर सम्मान एवं प्रतिष्ठा के साथ तिरंगा फहराया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों को रंगीन रोशनी से सजाया जाए। पार्कों में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएं तथा लोग वहां सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समय से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।शैक्षणिक संस्थानों में हों तिरंगा रैली और प्रभात फेरीडीएम ने शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तिरंगा रैली, ध्वजारोहण और प्रभात फेरी आयोजित कराने को कहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी को क्रॉस कंट्री दौड़ की तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश दिए गए।