लूट के मुकदमों में सजा दिलाने की कवायद तेज, पैरवी की समीक्षा

Share
उन्नाव चिन्हित लूट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए पुलिस ने पैरवी अधिकारियों और पैरोकारों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की।गोष्ठी में चिन्हित अभियोगों में अब तक हुई पैरवी की प्रगति की समीक्षा की गई।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अधिकारियों ने न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित करने, गवाहों की समय से उपस्थिति कराने और अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि लंबित मामलों में विधिक प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करते हुए प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए अधिकतम दंड दिलाया जा सके। साथ ही लंबित चिन्हित अभियोगों के शीघ्र निस्तारण और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन द्वारा चिन्हित लूट के अभियोगों में प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *