उन्नाव अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत असोहा पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक लालचन्द्र कन्नौजिया ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
मुकदमा अपराध संख्या 219/26 की धाराओं 64(1), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी शिवदास कोरी (55) पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी ग्राम भवलिया, थाना असोहा, जनपद उन्नाव को ग्राम असरेन्दा मोड़ से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।