उन्नाव बार चुनाव में सरगर्मी तेज, नरेन्द्र अवस्थी ने रखा विकास का एजेंडा

Share
उन्नाव बार एसोसिएशन उन्नाव के वर्ष 2026-27 कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार एवं पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार अवस्थी ने अपना विजन जारी किया है। उन्होंने कचहरी परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ अधिवक्ताओं और पत्रकारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।अवस्थी ने कचहरी परिसर को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने, साफ-सफाई एवं स्वस्थ शौचालय की व्यवस्था कराने तथा अव्यवस्थित पार्किंग को व्यवस्थित करने का मुद्दा उठाया।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ उनका कहना है कि पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिवक्ताओं और पत्रकारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।उन्होंने सभी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के अधिवक्ताओं को शामिल कर संरक्षण मंडल गठित करने, बार एसोसिएशन के सार्वजनिक समारोहों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने और नवागत अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का भी प्रस्ताव रखा।इसके अलावा जरूरत के अनुसार नए समान क्षेत्रफल के चैम्बरों का निर्माण कराने और अधिवक्ता की मृत्यु पर कंडोलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *