मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दो युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, भाईचारे का दिया संदेश

Share
*फिरोजाबाद*। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सूफी हसन कादरी के नेतृत्व में मंगलवार को नई बस्ती स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सूफी हसन कादरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम में सूफी हसन कादरी ने अली अकबर और वसीम को संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए समाजसेवा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करना और समाज में आपसी सौहार्द कायम रखना है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच वर्ष 2027 में योगी सरकार को 400 सीटों से भारी बहुमत दिलाने के लिए मैदान में उतरेगा।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/ फिरोजाबाद जिले से भी भाजपा को भारी बहुमत दिलाने के लिए संगठन कार्य करेगा। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले तत्वों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। ऐसे लोगों का जवाब एकता और भाईचारे से देना होगा।नवनियुक्त पदाधिकारी अली अकबर ने कहा कि उन्हें और वसीम को जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। लोगों की मदद करने के साथ हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में अली अकबर महानगर संयोजक, वसीम सचिन सह संयोजक, अकबर भाई, विलाल, अफजाल, मो. रिहान, मो. रहीस, अली रिजवान सिंगर, डा. नसरत अली, शादाब, समर और अकरम सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *