तालाब का गंदा पानी घरों में घुसा, ग्रामीणों में आक्रोश

Share
*फिरोजाबाद*। विधानसभा क्षेत्र के अरमरा जट गांव में तालाब का गंदा और बदबूदार पानी रास्तों के साथ-साथ ग्रामीणों के घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के डॉ. सुंदर यादव और अर्जुन चौधरी ने ग्रामीणों के साथ गांव का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली।ग्रामीणों ने बताया कि रास्तों पर जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteग्राम प्रधान ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तत्काल जल निकासी और सफाई की मांग की।अर्जुन चौधरी ने कहा कि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान हित गोपाल उपाध्याय, सौरभ यादव, संदीप चतुर्वेदी, राजपाल लोधी, राजकुमार सोलंकी, डॉ. हेमंत यादव, ऋषभ यादव, आशू यादव, एडवोकेट ओमवीर सिंह, एडवोकेट राजकुमार, प्रमोद यादव, राहुल चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *