कांवड़ियों की भीड़ में बिछड़ा 12 वर्षीय बालक, फार्म हाउस में मिला

Share
नहटौर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा 12 वर्षीय बालक रास्ते में परिजनों से बिछड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। शनिवार को बालक ग्राम फुलसंदा स्थित चौधरी फार्म हाउस में सोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के गांव बिगराऊं निवासी मीना अपनी मौसेरी बहन निशि और 12 वर्षीय भाई नैतिक के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही थी। मोटा महादेव से करीब 20 किलोमीटर पहले नैतिक रास्ते में परिजनों से बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने नहटौर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस ने तलाश के दौरान नैतिक को फुलसंदा स्थित चौधरी फार्म हाउस में सोता हुआ पाया। पूछताछ में बालक ने बताया कि परिजनों से बिछड़ने के बाद वह अन्य कांवड़ियों के साथ चलता रहा। थकान होने पर वह फार्म हाउस में जाकर सो गया था।पुलिस ने बालक को मीना और निशि के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद परिजन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *