बहराइच ( नानपारा)l थाना नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाओं पर _एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव_ के निर्देश पर गठित क्राइम ब्रांच और थाना नानपारा की टीम को बड़ी सफलता मिली।शनिवार को मुखबिर की सूचना पर _हाड़ा बसेड़ी, सरयू नहर पटरी_ पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में कदीर पुत्र शफीक निवासी बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगी।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा राजनाथ सिंह, एसओजी के प्रभारी राकेश सिंह व पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने कदीर, `कृष्णा, कुलदीप, हरेन्द्र, उदयराज निवासी सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया है lइनके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी के तार, औजार, मारुती इको बरामद हुई है जबकि एक व्यक्ति फरार है l एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में नानपारा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बिजली के तार चोरी के गिरोह का खुलासा किया।