ट्रैक्टर पलटने से उसके चालक की मौत, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

Share

गंगोह। मंगलवार को बारिश के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से उसके 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सांगाठेड़ा के गुडछप्पर मार्ग पर कच्चे रास्ते पर हुई। मृतक के भाई जाहिर पुत्र रफिया निवासी जिझोला, जनपद शामली ने बताया कि उसका 35 वर्षीय जहीर हसन धान कटाई की चलाने का काम करता था। मंगलवार को वह एक खेत में फंसी पराली से लदी ट्रैक्टर ट्राली को निकलने जा रहा था। बारिश के कारण कच्चा रास्ता दलदल में बदल गया था। इसी दौरान खाली ट्रैक्टर का पाहिया धंस गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबाने से जहीर हसन और उसके साथ मौजूद मजदूर इरशाद गंभीर रूप से गया हो गए।read more:https://pahaltoday.com/dr-bhimrao-ambedkar-college-orientation-2026-concludes/आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जहीर हसन को मृत घोषित कर दिया। घायल इरशाद पुत्र मुसब्बर निवासी लखीमपुर-खीरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया और अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *