तेज बारिश के कारण सड़कों ने नदियों का रूप, लोग परेशान

Share

गंगोह। बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। तेज बारिश के कारण सड़कों ने नदियों का रूप लिया। जिस कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के कारण कई वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोगों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। मौसम का लगातार बदलाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रोज बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से वातावरण में उमस और बढ़ गई। मंगलवार को तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। नगर के मोहल्ला सराय पट्टी, मेटाडोर स्टैंड, कंकाराली मार्ग, रामबाग रोड़, कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/गली, मोहल्लों व मुख्य मार्ग पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी के कारण कई वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोगों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। बारिश ने लोगों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। लोगों बारिश का आनंद लेते नजर आए। लोगों ने भी लंबे समय बाद हुई बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश शुरू होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया और दुकानदार सामान समेटते दिखाई दिए। ईओ लोकेंद्र सिंह ने बताया है कि नगर में नालों और नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *