उन्नाव जनपद के बिछिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बदली खेड़ा, मजरा राजाखेड़ा की निवासी श्रीमती चंदाना लोधी, पत्नी स्वर्गीय झब्बा लाल, एक गरीब विधवा महिला हैं, जो लंबे समय से प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग कर रही हैं।महिला का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से आवास दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक न तो उनकी सुनवाई हुई और न ही उन्हें आवास का लाभ मिल सका। मजबूरी में वह आज भी जर्जर परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही हैं।read more:https://khabarentertainment.in/sp-gears-up-for-2027-focuses-on-strengthening-the-organization-down-to-the-booth-level/वीडियो में भी उनकी स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन और शासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि महिला पात्र पाई जाती हैं, तो उन्हें शीघ्र ही सरकारी आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।उन्नाव के जिलाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह है कि इस गरीब विधवा महिला की समस्या पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देते हुए उन्हें आवास उपलब्ध कराने की कृपा करें, ताकि वह सम्मानपूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकें।