बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया ग्रैंड पैरेंट्स डे

Share

सहारनपुर। महानगर के प्रसिद्ध गिरिजाघर सैक्रेड हार्ट चर्च में ग्रैंड पैरेंट्स डे कार्यक्रम बड़े उत्साह, धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई समुदाय एवं परिवारों के बड़े बुर्जुगों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।   महानगर के प्रसिद्ध चर्च सैक्रेड हार्ट चर्च में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दो विशेष मिस्सा बलिदान से हुई। पहला मिस्सा बलिदान रेव्ह. फादर प्रभाकरण ने अर्पित किया, जबकि दूसरा मिस्सा बलिदान रेव्ह. फादर जोमोन जोसेफ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दोनों मिस्सा बलिदान के दौरान परिवारों में दादा-दादीध्नाना-नानी के रूप में मिले वरदान के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया गया और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएँ की गईं। अपने उपदेशों में फादर प्रभाकरण और फादर जोमोन जोसेफ ने सभी को बुजुर्गों का सम्मान और देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि दादा-दादी, नाना-नानी अनुभव के स्तंभ हैं, जिनका ज्ञान और मार्गदर्शन परिवारों के आध्यात्मिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने बुजुर्गों को संजोने और उनका सहारा बनने का आग्रह किया।read more:https://khabarentertainment.in/daylight-burglary-at-a-home-in-kheda-afghan-loss-of-approximately-seven-lakh-rupees-including-cash-and-jewelry/ मिस्सा बलिदान के बाद चर्च के युवाओं ने एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें सभी बुजुर्गों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस आयोजन में उन्हें उनके जीवन भर के योगदान के लिए सराहा और अभिनंदन किया गया। जिससे सामुदायिक भाईचारे और एकता की भावना को बल मिला। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन  फादर जॉन चिमन ने किया। ग्रैंडपेरेंट्स डे का यह आयोजन पीढ़ियों के बीच एकता और बुजुर्गों का सम्मान करने के ईसाई कर्तव्य की एक सुंदर यादगार बन गया। इस मौके पर सरोज मसीह, जीनत, बेला , निर्मला पीटर, बेजिल सिलवानो, एरिक वाल्डो,शारदा  मसीह, मधु, एडविना, ईवा, वेरोनिका, निशा, अनुष्का विक्टर, अनुपम फ्रांसिस, मास्टर अजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *