आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर फिर चमका देवीपाटन मंडल, प्रदेश में प्रथम स्थान

Share

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जुलाई 2026 की जारी रैंकिंग में मंडल ने 110 में से 104 अंक अर्जित कर 94.55 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। यह उपलब्धि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के प्रति मंडलीय प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि देवीपाटन मंडल के सभी चारों जनपद श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा एवं बलरामपुर में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित एवं गहन समीक्षा की जाती है। प्रत्येक माह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों, निस्तारण की गुणवत्ता तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का मूल्यांकन किया जाता है।उन्होंने बताया कि केवल शिकायतों का निस्तारण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि शिकायतकर्ता को वास्तविक न्याय मिले। इसी उद्देश्य से वह स्वयं प्रत्येक माह रैंडम रूप से पांच शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बातचीत कर फीडबैक प्राप्त करती हैं। शिकायतकर्ता से यह जानकारी ली जाती है कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है या नहीं। यदि कहीं केवल औपचारिक कार्रवाई या कागजी निस्तारण पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाती है। इस व्यवस्था से शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में महिलाओं एवं बेटियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित श्मां पाटेश्वरी शक्ति संवादश् पहल भी आईजीआरएस की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार बनी है। इस अभिनव व्यवस्था के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों की नियमित सुनवाई कर उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे महिला शिकायतकर्ताओं का प्रशासन पर विश्वास भी लगातार मजबूत हुआ है।read more:https://khabarentertainment.in/young-people-participated-enthusiastically-in-the-blood-donation-camp/\आयुक्त की पहल संध्या संवाद कार्येक्रम के अंतर्गत प्राथमिकता से जन शिकयतों का हो रहा निस्तारण देवीपाटन मंडल का प्रदर्शन केवल जुलाई माह तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले पांच महीनों से मंडल लगातार प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंडलों में शामिल रहा है। मार्च 2026 में प्रथम, अप्रैल 2026 में प्रथम, मई 2026 में द्वितीय तथा जून और जुलाई 2026 में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल ने उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रदर्शन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि का श्रेय विभागीय अधिकारियों तथा शिकायतों के निस्तारण में लगे कर्मचारियों की टीम भावना और जिम्मेदार कार्यशैली को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी लाभ मिल सके तथा जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *