एसटीपी के लिए भूमि चिन्हांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त

Share

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शक्तिनगर स्थित ए.के. गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पंचायत अनपरा में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एसटीपी निर्माण के लिए अब तक भूमि का चिन्हांकन न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अनपरा एवं संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि एसटीपी निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर उससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं बिना विलंब पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में अनपरा क्षेत्र में फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक एवं नियमानुसार निस्तारण की भी समीक्षा की गई।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और परियोजना अधिकारियों को पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाई ऐश के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को समय पर मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *