बीना, सोनभद्र। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद गठन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा-भाव का विकास करना रहा।कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र की छात्र परिषद ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज एवं विद्यालय ध्वज का औपचारिक हस्तांतरण किया। विद्यालय की प्राचार्या प्रीति शर्मा ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/अपने संबोधन में प्राचार्या प्रीति शर्मा ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीम भावना, निर्णय क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुण विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने परिषद के सदस्यों से अनुशासन का पालन करते हुए अपने आचरण और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने नेतृत्व, सेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी ली। विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।