सावन कांवड़ मेले को लेकर विद्युत विभाग की खास तैयारी, मंदिर परिसर में पहली बार लगा RMU

Share
जनपद लखीमपुर खीरी गोला गोकर्णनाथ। पवित्र सावन माह एवं कांवड़ मेले को देखते हुए विद्युत विभाग गोला ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग ने मंदिर परिसर की विद्युत व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए RMU (Ring Main Unit) स्थापित कर इसे दो फीडरों से जोड़ दिया है। विभाग के अनुसार जिले में इस तरह की यूनिट पहली बार स्थापित की गई है।RMU की खासियत यह है कि किसी तकनीकी खराबी अथवा फाल्ट के कारण एक फीडर बंद होने पर मंदिर परिसर की विद्युत आपूर्ति को करीब 5 से 10 मिनट में दूसरे फीडर से बहाल किया जा सकेगा। इससे सावन मेले के दौरान मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।read more;https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/विद्युत विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी व्यापक स्तर पर कार्य कराया है। 9 ट्रांसफार्मरों पर स्थायी बैरिकेडिंग कराई गई है, जबकि 73 स्थानों पर चौराहों एवं सड़क क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के नीचे गार्डिंग कराई गई है।इसके अलावा 11 झुके एवं जर्जर विद्युत खंभों को बदलकर नए खंभे लगाए गए, जबकि 24 खंभों की वेल्डिंग कर उन्हें मजबूत किया गया। LT खंभों पर 55 डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं, जिनमें उपभोक्ताओं की सर्विस केबल जोड़ने की व्यवस्था की गई है। नीचे लटक रही केबलों को भी टाइट कराया गया है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 900 से अधिक विद्युत खंभों को पॉलीथिन से रैप किया गया है। विभाग का कहना है कि इन सभी कार्यों का उद्देश्य सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *