चिलकाना। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के बैनर तले शनिवार को मोहल्ला मझहर हसन स्थित पत्रकार एम.एस. सोनू कुरैशी के कार्यालय परिसर में स्व. सुरैय्या बेगम की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रेस क्लब के संरक्षक चैधरी धीरज सिंह, समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/ किंग ब्लड बैंक, सहारनपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदाताओं को किंग ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगपाल उपाध्याय, तहरीर अब्बास नकवी, डॉ. कुलदीप चैधरी, शिवनंदन शर्मा, डॉ. विकास धीमान, अमित उपाध्याय, डॉ. सुशील मोगा, इंतजार बेग, एम.एस. सोनू कुरैशी सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।