कांठ।नवागत एसडीएम न्यायिक वेदप्रकाश पाण्डेय ने अधिवक्ताओं से परिचय कार्यक्रम में अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने निष्पक्षता और समयबद्ध न्याय पर जोर देते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायिक निर्णयों में दबाव से मुक्ति और युवा अधिवक्ताओं को अवसर देने का आग्रह किया। नवागत एसडीएम न्यायिक वेदप्रकाश पाण्डेय ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से परिचयात्मक बैठक कर अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। परिचय कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक निर्णय केवल उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के आधार पर ही होने चाहिए तथा किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से मुक्त रहना आवश्यक है। न्यायिक कार्यों में व्यवहारिक एवं न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ युवा अधिवक्ताओं को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर देने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर, प्रमोद शर्मा,प्रेम सिंह चौहान,महावीर सिंह, डॉक्टर विनीत नैन,दीपक विश्नोई,प्रदीप कुमार, चरण सिंह ढांका,सुगम पवार, दीप सिंह विश्नोई, संजीव विश्नोई, शहजाद रफी,अजब सिंह सैनी, कोमल सिंह, शुभम विश्नोई, अतुल कुमार, शहाबुद्दीन, मरगूब अहमद खां आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।