कांठ। थाना कांठ पुलिस ने नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को ऊमरी चौकी क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को ग्राम देहरा निवासी सागर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वहीं 23 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को ग्राम सलेमपुर निवासी सोनू पुत्र चुन्नू अपने साथ भगा ले गया था।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनका मेडिकल परीक्षण जिला महिला अस्पताल, मुरादाबाद में कराया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गया।थाना पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
—–